हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
कोरबा, 17 सितंबर (हि. स.)। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम में श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की गई। कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा कर विद्युत कंपनी की निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता पीके. जोशी सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
संयंत्र के विभिन्न कार्यालयों और परिसरों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इनमें संचालन एवं संधारण के वृत्त कार्यालय, विभागीय अस्पताल, कोयला हस्तांतरण संयंत्र, भंडारगृह कार्यालय, प्रशासनिक भवन और एमआईएस-आईटी कार्यालय समेत अन्य स्थान शामिल रहे। पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न परिसरों में प्रसाद वितरण और भोग-भंडारे का भी आयोजन किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी