जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक आठ अक्टूबर को
Sep 30, 2026, 18:51 IST
जगदलपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। जिला पंचायत बस्तर की सामान्य सभा की पूर्व में 30 सितम्बर को नियत बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब उक्त बैठक आगामी 08 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। इस बैठक में सर्व संबंधित अधिकारियों को अद्यतन विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे