हाईवा वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत

 


कोंडागांव , 03 जुलाई (हि.स.)। कोंडागांव जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत माकड़ी–शामपुर मार्ग पर चिलपुटी गांव में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है । एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन के पिछले चक्के की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान जगदेव नेताम निवासी ग्राम भोगाड़ी के रूप में की गई है। सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार बाइक चालक कोंडागांव से अपने घर ग्राम भाेगाड़ी की ओर जा रहा था। उसी दौरान आज दोपहर 3 बजे चिलपुटी गांव में एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन के पिछले चक्के की चपेट में आने से बाइक सवार की माैके पर ही मौत हाे गई। सूचना पर माैके पर पंहुची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाकर हादसे की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे