जांजगीर-चांपा: मेन रोड पर तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, 28 मार्च (हि. स.)। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ससहा मेन रोड पर तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाना पामगढ़ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लोहे की धारदार तलवार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपित को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान गुरूदेव निषाद, निवासी ससहा, थाना पामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार बरामद की है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध क्रमांक 139/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अशोक यादव, आरक्षक राघवेंद्र लहरे एवं भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT