बीजापुर के आवापल्ली में दीवार गिरने से एक महिला की मौत

 


बीजापुर, 21 जून (हि.स.)। जिले के आवापल्ली के अंबेडकर चौक के पास आज रविवार सुबह एक हादसे में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सुखमति मांझी के रूप में हुई है, जो आवापल्ली कॉलोनी की निवासी थीं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंबेडकर चौक के समीप अचानक दीवार ढह जाने से महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला काे गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगाें ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस माैके पर पंहुचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव काे अपने कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे