सर्प दंश से महिला की माैत
सुकमा, 25 अगस्त (हि.स.)। जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के सिंगनपाड़ गांव में सांप के काटने से महिला सोड़ी गंगी (41) की मौत हो गई। महिला खेत में मिर्ची तोड़ रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों और ग्रामीणों के अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने मौके पर दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार काे तब हुई जब सोड़ी गंगी अपने खेत में मिर्ची की खेती का काम कर रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि सांप ने महिला को एक बार नहीं, बल्कि तीन बार डसा। सर्पदंश के बाद महिला की हालत तेजी से बिगड़ी और उसे इलाज के लिए ले जाने का अवसर नहीं तक मिल सका। मृतक सोड़ी गंगी अपने पीछे 6 बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके पति सोड़ी दुला का पहले ही बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। मां की अचानक मौत से अब ये बच्चे अनाथ हो गए हैं, जिससे परिवार पर गहरा संकट आ गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे