प्रधान आरक्षक की पत्नी को निशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिला एक करोड़ 10 लाख

 


काेंड़ागांव, 20 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए बनाये गये महत्वाकांक्षी योजना पुलिस सैलरी पैकेज के तहत शुक्रवार काे दिवगंत प्रधान आरक्षक के धर्म पत्नी श्यामा बाई मण्डावी को एक करोड दस लाख रुपये का जीवन बीमा सहायता प्रदान की गई।

ज्ञानसिंह मण्डावी प्रधान आरक्षक पिता कोण्डागांव के थाना माकड़ी में पदस्थ थे, थाना माकड़ी से साक्षी गिरफ्तारी वारंटी शिवलाल नेताम को न्यायालय कोण्डागांव में पेश करने ला रहे थे। तभी पलारी रोड हाईवे पेट्रोल पम्प के पास बायपास रोड क्रॉस कर रहे थे, इसी दाैरान केशकाल की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी-06-एचबी- 8812 के चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये ठोकर मारकर गंभीर रूप से कर दिया । उपचार के दौरान 10 अप्रेल 2026 को उनकी असामयिक निधन हो गया था।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य के लिए महत्वकांशी निशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है। जिसके तहत स्व. ज्ञानसिंह मण्डावी, प्रधान आरक्षक क्रमांक 49 के नामिनी पत्नी श्यामा बाई मण्डावी को 1,10,00,000/- (एक करोड़ दस लाख रुपये मात्र) का जीवन बीमा सहायता बैंक के द्वारा दिया गया । उक्त प्रकरण में पंकज चंद्रा पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के द्वारा प्रयास किया गया।

इस अवसर पर कपिल चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ बघेल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोण्डागांव, उमेश मिश्रा उप निरीक्षक, जीवन हेम्वरम बैंक मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक केशकाल, कलेस्ट्रेट शाखा कोंडागांव एस बी आई प्रबंधक पुरुषोत्तम गुरु एवं एस बी आई लाइफ एरिया मैनेजर राम कुमार देवांगन, कांकेर रीजन एवं कार्यलायीन स्टाफ एवं उनके परिवार उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे