उत्कर्ष योजना : कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 20 जून तक आमंत्रित
जगदलपुर, 07 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए 5 जुलाई 2026 दिन रविवार (समय दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक) लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। विद्यार्थी द्वारा आवेदन पत्र शाला में जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून तक आमंत्रित किया गया है। छ.ग. राज्य के अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश कराया जाता है, एवं शाला का पूर्ण शुल्क शासन द्वारा वहन किया जाता है। योजनान्तर्गत कक्षा 12 वीं तक अध्ययन की सुविधा होती है। निर्धारित आवेदन पत्र में विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी द्वारा आवेदन पत्र शाला में जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 (दिन शनिवार) संध्या 05 बजे तक, शाला प्रमुख द्वारा विद्यार्थी के आवेदन का परीक्षण एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अग्रेषण 22 जून 2026, (दिन सोमवार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदन पत्रों की सूची तैयार कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में कार्यालयीन समय में 24 जून 2026 (दिन बुधवार) तक जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे