आईपीएल सट्टा एप से सट्टा खेलाते दो युवक गिरफ्तार

 


धमतरी, 15 अप्रैल (हि.स.)। आईपीएल सट्टा एप से सट्टा खेलाते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पांच लाख से अधिक की संपत्ति जब्त कर पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों आरोपितों को आज बुधवार काे जेल भेज दिया गया है।

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बीएसएनएल आफिस कुरूद के पास दो युवक आनलाइन आईपीएल सट्टा एप के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आनलाइन सट्टा खेला रहे जीवन यादव उम्र 40 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड कुरूद और कौशल साहू उम्र 31 वर्ष निवासी कारगिल चौक कुरूद को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, नकदी 20,500 रुपये, एक कार समेत कुल पांच लाख 5500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आदतन आरोपित है, इससे पहले भी थाना में दोनों के खिलाफ कई मामला पंजीबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा