धमतरी के दो प्राचार्य और दो व्याख्याता राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित
धमतरी के दो प्राचार्य और दो व्याख्याता राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित
शिक्षा, नवाचार और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला समाजदीप रत्न सम्मान
धमतरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के चार शिक्षकों ने राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त कर धमतरी का गौरव बढ़ाया है। शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ की ओर से साेमवार को रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में आयोजित राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह 2026 में जिले के दो प्रभारी प्राचार्यों और दो व्याख्याताओं को समाजदीप रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में धमतरी जिले से शासकीय हाई स्कूल बाजारकुर्रीडीह के व्याख्याता डॉ. आशीष नायक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरेतरा के प्रभारी प्राचार्य गेवाराम नेताम, सेजेस हटकेशर की व्याख्याता योगिता कंवर तथा सेजेस कंडेल के प्रभारी प्राचार्य राहुल सिंह नेताम को समाजदीप रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि तथा रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री एवं लोक कलाकार जागेश्वरी मेश्राम, अकादमी के संस्थापक एवं संयोजक संजय कुमार मैथिल, अध्यक्ष मीना भारद्वाज, मुकेश झा, साहित्यकार अखंड प्रताप सिंह और समाजसेवी वसंत पटेल उपस्थित रहे। समारोह में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से पहुंचे शिक्षकों, समाजसेवियों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान के प्रचार-प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, अंधविश्वास उन्मूलन, जनजागरूकता, कबाड़ से जुगाड़, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक परिवर्तन के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागी शामिल रहे।
धमतरी जिले से शासकीय हाई स्कूल बाजारकुर्रीडीह के व्याख्याता डॉ. आशीष नायक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरेतरा के प्रभारी प्राचार्य गेवाराम नेताम, सेजेस हटकेशर की व्याख्याता योगिता कंवर तथा सेजेस कंडेल के प्रभारी प्राचार्य राहुल सिंह नेताम को समाजदीप रत्न सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया। जिले के चार शिक्षकों को राज्य स्तरीय अलंकरण मिलने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन धमतरी एवं नई उम्मीद नई आशा सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
इनमें संस्थान के अध्यक्ष डॉ. भूषण लाल चंद्राकर, टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि सविता छाटा, जिला महिला प्रतिनिधि बी. यदु, जिला सचिव बलराम तारम, कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, तीरथराज अटल, नंदकुमार साहू, नारद राम बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल, दिनेश कुमार साहू, रमेश यादव सहित कैलाश सोन, परविंदर कौर गिल, तुनेश्वरी साहू, हरीश कुमार साहू, कौशल कुमार चंद्राकर, चोवाराम चंद्राकर, देवेंद्र कुमार भारद्वाज, खिलेश्वर कश्यप, शीतल नायक, नारद देवांगन, करुणा सोनबेर, जागृति साहू, कांति भारद्वाज, अनुसूइया सिन्हा, हेमलता शर्मा, कुलेश्वर प्रसाद साहू, मुरारी लाल साहू, टीकाराम सिन्हा, किशन मंडावी, भगवती प्रसाद सोनी और दीपेंद्र साहू सहित दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं। सभी ने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा