कांकेर में पटाखे लेने निकले दाे भाइयों की माेटरसाइकिल हादसे में हुई मौत

 


कांकेर, 08 नवंबर (हि.स.)। जिले के सरोना थाना क्षेत्र में धनेसरा मोड़ पर तेज रफ्तार माेटरसाइकिल अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में माेटरसाइकिल सवार दो भाइयों नंदकिशोर टेकाम और दुवेश टेकाम की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों दीपावली के लिए पटाखे खरीदने घर से निकले थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार काे नंदकिशोर टेकाम और दुवेश टेकाम दीपावली के लिए पटाखे खरीदने निकले थे। इसी दौरान धनेसरा मोड़ पर उनकी तेज रफ्तार माेटरसाइकिल बेकाबू होकर गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे