बलरामपुर : दहेजवार जंगल में जुआ खेलते दो आरोपित गिरफ्तार

 


बलरामपुर, 06 जून (हि.स.)। जिले के थाना कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने दहेजवार गोठान के पास जंगल में जुआ खेलते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से 3000 रुपये नगद और तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं, जबकि अन्य आरोपित जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 05 जून की शाम करीब 5:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दहेजवार जंगल में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जिसमें दो आरोपितों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में दीपक गुप्ता, निवासी दहेजवार और रामप्रसाद, निवासी वार्ड क्रमांक 07 बलरामपुर शामिल हैं।

मौके से कुल 3000 रुपये नगद और जुआ में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान अन्य जुआरी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

दोनों आरोपितों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के तहत अपराध दर्ज कर आज शनिवार काे वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय