सेवा संकल्प अभियान के तहत एचटीपीएस में हुआ पौधरोपण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाए देशी प्रजाति के पौधे
कोरबा, 25 सितंबर (हि. स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत एचटीपीएस में शुक्रवार काे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दाैरान अधिकारियाें व कर्मचारियों ने देशी प्रजाति के पौधे लगाए।
कार्यक्रम में एचटीपीएस के कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने देसी प्रजाति के साल का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाना सभी का दायित्व है। पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न देसी प्रजातियों के पौधे लगाए। अतिरिक्त मुख्य अभियंता एके. शाह, केएनबी. राव, एसके. नायर, एससी. पाठक और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल ने भी पौधरोपण किया।
इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत एचटीपीएस कोरबा पश्चिम द्वारा सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता की जा रही है। पौधरोपण कार्यक्रम में सिविल विभाग की टीम ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी