अटल विहार परिसर में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

 


सूरजपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज शनिवार को ग्राम पर्री स्थित निर्माणाधीन अटल विहार योजना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणी पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने की अपील की।

पौधों की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल पर ट्री गार्ड भी लगाए गए। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता का संदेश दिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से लोगों को पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संवर्धन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय