जांजगीर-चांपा में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 

जांजगीर-चांपा, 15 जुलाई (हि. स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के प्रशासनिक आधार पर तबादले का आदेश आज बुधवार काे जारी किया है। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, आराधना प्रधान को तहसीलदार नवागढ़ से अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा, पुलकित साहू को जिला कार्यालय से तहसीलदार सारागांव, श्वेता यादव को अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा से जिला कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा), राजकुमार मरावी को तहसीलदार जांजगीर से तहसीलदार चांपा तथा शशिभूषण सोनी को तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार जांजगीर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह प्रशांत पटेल को नायब तहसीलदार चांपा से प्रभारी तहसीलदार बम्हनीडीह, अखिलेश विश्वकर्मा को नायब तहसीलदार पामगढ़ से नायब तहसीलदार बलौदा, भागीरथी कश्यप को नायब तहसीलदार अकलतरा से नायब तहसीलदार सारागांव, अभिषेक यादव को नायब तहसीलदार सारागांव से नायब तहसीलदार पामगढ़, त्रिलोकचंद चतुर्वेदी को नायब तहसीलदार जांजगीर से नायब तहसीलदार अकलतरा तथा रश्मि जायसवाल को नायब तहसीलदार चांपा से नायब तहसीलदार अकलतरा में पदस्थ किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT