(संशोधित) छग :नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 122 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण
रायपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा शनिवार को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से 122 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का बड़ा आदेश जारी किया गया है।
आदेश के तहत विभाग के 66 अभियंताओं (इंजीनियरों) का आदेश के तहत विभाग के 66 अभियंताओं (इंजीनियरों) का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और सब इंजीनियर शामिल हैं।इसके अतिरिक्त 56 अन्य अधिकारी व कर्मचारी जैसे प्रोग्रामर, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, हेल्थ इंस्पेक्टर, अकाउंटेंट, और कंप्यूटर ऑपरेटर्स की नई पदस्थापना की गई है।
शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा