यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने गोयल टीएमटी ने दिए 30 स्टॉपर, पुलिस को मिली अहम मदद
कोरबा, 09 सितम्बर (हि. स.)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से गोयल टीएमटी, रायपुर एवं कोरबा के स्टॉकिस्ट विनोद ट्रेडर्स, कोरबा की ओर से आज बुधवार काे पुलिस विभाग को 30 ट्रैफिक स्टॉपर प्रदान किए गए। यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने में इन स्टॉपर का उपयोग किया जाएगा।
इस पहल के तहत विनोद ट्रेडर्स, कोरबा के संचालक तुषार मित्तल, गोयल टीएमटी के एरिया सेल्स मैनेजर अजय मल्होत्रा एवं कोरबा के ऑफिसर जयदेव यादव की ओर से यातायात व्यवस्था के लिए यह सहयोग प्रदान किया गया। पुलिस विभाग ने इस सहयोग को शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उपयोगी कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, डीएसपी ज्योत्सना चौधरी, एएसआई मनोज राठौर, ईश्वरी लहरे, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, पवन सिंह तथा कांस्टेबल दीप नारायण, तिरेंद्र सोनी और श्याम भरोस सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदान किए गए 30 ट्रैफिक स्टॉपर का उपयोग यातायात नियंत्रण, मार्गों के डायवर्जन, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों को व्यवस्थित करने तथा आवश्यकता के अनुसार सड़क पर अस्थायी बैरिकेडिंग के लिए किया जा सकेगा। इससे यातायात पुलिस को विभिन्न आयोजनों और व्यस्त मार्गों पर यातायात प्रबंधन में सुविधा मिलेगी।
गोयल टीएमटी और विनोद ट्रेडर्स की इस पहल से पुलिस एवं सामाजिक संस्थाओं तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बीच सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए इस तरह के सहयोग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी