हेरोइन की अवैध बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार

 


धमतरी, 07 नवंबर (हि.स.)। हेरोइन की अवैध बिक्री करते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 15 ग्राम हेरोइन को पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई की है। जब्त नशीला पदार्थ की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को आज शनिवार काे विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सात नवंबर को पुलिस के स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि धमतरी शहर के सोरिद नगर स्थित शीतला मंदिर के पास कुछ युवक हेरोइन रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर तत्काल संयुक्त पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन जब्त कर कार्रवाई की। जब्त हेरोइन की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपितों में केशव उर्फ बब्लू सोनी (उम्र 24 वर्ष) निवासी रिसाईपारा, कोडेमल धर्मशाला के सामने धमतरी, शुभम सोनी (उम्र 19 वर्ष) निवासी जोधापुर वार्ड डाकबंगला वार्ड, शंकर नगर धमतरी और आशुतोष उर्फ आशु तिवारी (उम्र 25 वर्ष) निवासी आमा तालाब रोड, इंडोर स्टेडियम के पास जिला धमतरी शामिल है। पूछताछ के दौरान आरोपितों के आधार पर मामले में कथित मुख्य सप्लायर की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस टीम सप्लायर की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा