सुकमा में 3.647 घनमीटर सागौन चिरान के साथ तीन आराेपित पकड़ाए

 


सुकमा, 24 सितंबर (हि.स.)। जिले के वनमंडल सुकमा ने आज गुरूवार काे सागौन चिरान की पिकअप वाहन से अवैध परिवहन के आराेपित तीन आरोप‍ितों को ग‍िरफ्तार क‍िया गया है। बरामद सागौन चिरान की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है।

आरोप‍ित नागमुरली, देवेंद्र कुमार एवं मड़कामी जोगा को ग‍िरफ्तार कर उनके विरूद्ध प्रारंभिक अपराध रिपोर्ट (पीओआर) दर्ज किया गया हैं। उक्त तीनाें आरोपितों के कब्जे से 193 नग सागौन चिरान जिसकी मात्रा 3.647 घनमीटर जब्त किया गया है।

बरामद सागौन चिरान की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। पूरी कार्रवाई वन विभाग के पारख सारदा आईएफएस के मार्गदर्शन में सुकमा वन परिक्षेत्र की टीम के वनपाल आर. घरत, वनरक्षक राजू सोड़ी, ईश्वर मौर्य और पवन सहारे सहित सुकमा वनमंडल के अन्य वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने याेगदान दिया।

वन विभाग को मिली सूचना के आधार पर सुकमा वन परिक्षेत्र की टीम ने गादीरास पेट्रोल पंप के पास से पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में धान के भूसे से भरी बोरियों के नीचे सागौन चिरान छिपाकर अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाया गया। पिकअप क्रमांक एपी-39-टीपी- 1508 से तलशी में 99 नग सागौन चिरान, जिसकी मात्रा 1.868 घनमीटर, तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सागौन की यह खेप राजामुंदरी, आंध्रप्रदेश ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत पकडे गये आराेपित नागमुरली, (उम्र 45 वर्ष) एवं देवेंद्र कुमार के विरुद्ध पीओआर दर्ज किया गया।

पिकअप वाहन पर कार्रवाई के बाद पूछ-ताछ में मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग की टीम ने आगे कार्यवाही करते हुए आराेपित मड़कामी जोगा (उम्र 59 वर्ष) निवासी मारोकी क्षेत्र के घर पर दबिश दी। यहां से 94 नग सागौन चिरान, जिसकी मात्रा 1.779 घनमीटर, बरामद कर जब्त किया गया। वन विभाग के अनुसार वाहन चालक से पूछ-ताछ के दौरान सागौन तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा स्थानीयस्तर पर सहयोग करने वालों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटा है। दोनों मामलों में अब तक 193 नग सागौन चिरान, 3.647 घनमीटर जब्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे