टीम इंडिया की शानदार जीत पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी बधाई

 




-तीसरी बार विश्वकप का खिताब जीतना भारतीय क्रिकेट के नए युग की उद्घोषणा

रायपुर 09 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने अहमदाबाद में रविवार काे खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने बीती देर रात कहा कि तीसरी बार टी 20 विश्वकप का खिताब जीतना भारतीय क्रिकेट के नए युग की उद्घोषणा है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड पर टीम इंडिया की यह शानदार जीत हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला है। उन्होने कहा कि भारतीय टीम को मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन ने 140 करोड़ देशवासियों को उत्सव मनाने का अवसर दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह मेहनत, अनुशासन और देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल