गांधी जयंती पर सतरेंगा पर्यटन स्थल में चला स्वच्छता अभियान, पौधे भी रोपे

 




कोरबा, 2 अक्टूबर (हि. स.)। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत कोरबा की ग्राम पंचायत सतरेंगा स्थित पर्यटन स्थल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 9 बजे से आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छाग्रहियों ने श्रमदान कर पर्यटन स्थल परिसर की साफ-सफाई की।

अभियान के दौरान स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। प्रतिभागियों ने परिसर में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर जनपद पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष कौशल्या कंवर, जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार राय सहित मत्स्य, वन एवं पशुधन विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, स्वच्छाग्रही और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी श्रमदान में भाग लिया।

अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी