स्वच्छ भारत अभियान-6.0, सीआरपीएफ जवानों-छात्रों ने किया श्रमदान
बीजापुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। स्वच्छ भारत अभियान-6.0 के तहत बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को बीजापुर में 168वीं एवं 170वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों और विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। सेंट थॉमस हाई स्कूल, बीजापुर में सुबह 07 बजे से 08 बजे तक चले इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन 168वीं वाहिनी के कमांडेंट राम स्वरूप जांगिड के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों और स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान किया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
कार्यक्रम में सेंट थॉमस हाई स्कूल की प्राचार्य सिस्टर अमला जोस सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि बीजापुर जैसे संवेदनशील जिले में नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात सीआरपीएफ की बटालियनें सुरक्षा संबंधी जिम्मे बीजापुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। स्वच्छ भारत अभियान-6.0 के तहत बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को बीजापुर में 168वीं एवं 170वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों और विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। सेंट थॉमस हाई स्कूल, बीजापुर में सुबह 07 बजे से 08 बजे तक चले इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन 168वीं वाहिनी के कमांडेंट राम स्वरूप जांगिड के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों और स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान किया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। दारियों के साथ-साथ सामाजिक कल्याण, जन-जागरूकता और नागरिक सहायता गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। स्वच्छ भारत अभियान-6.0 के तहत आयोजित यह श्रमदान कार्यक्रम सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे