जिला पंचायत सूरजपुर में सामान्य प्रशासन समिति और सामान्य सभा की बैठक अब 30 नवंबर को

 

सूरजपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। सूरजपुर जिला पंचायत सूरजपुर में सामान्य प्रशासन समिति और सामान्य सभा की बैठक की तारीख में संशोधन किया गया है। पहले सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 26 नवंबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब दोनों बैठकें 30 नवंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जाएंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सुबह 1 बजे से और इसके बाद सामान्य सभा की बैठक दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत की ओर से समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय