युवा रत्न सम्मान योजना के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 15 से 29 वर्ष के युवा होंगे पात्र
सूरजपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल, साहसिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने युवा रत्न सम्मान योजना 2026 शुरू की है। योजना के तहत सम्मान के लिए पात्र युवा और संस्थाएं 31 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
योजना का लाभ लेने के इच्छुक आवेदकों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सूरजपुर में कार्यालयीन समय के दौरान ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना होगा। योजना के अंतर्गत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को सम्मानित किया जाना है।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक युवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सूरजपुर में बालवीर से मोबाइल नंबर 9183193304 पर संपर्क कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय