सूरजपुर में 12 नवंबर को होगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन

 

सूरजपुर, 10 नवंबर (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में तैयार की जा रही मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन निर्धारित तिथि पर किया जाएगा। इस संबंध में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित की गई है।

बैठक 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। इसमें मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों को सूची की एक फोटोयुक्त हार्ड कॉपी और फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय