सूरजपुर में पुलिस झंडा दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
सूरजपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। सूरजपुर में पुलिस स्मृति एवं झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित 11 दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेलकूद, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आज शनिवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देशन में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस से 31 अक्टूबर तक पुलिस झंडा दिवस मनाया गया था। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की थीम पर पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसके साथ ही रस्साकशी, दौड़, चम्मच दौड़, कैरम, जलेबी दौड़, बाधा दौड़ और कुर्सी दौड़ जैसी खेल गतिविधियां भी आयोजित की गई थीं।
प्रतियोगिताओं में रस्साकशी में बेनार्ड कुजूर की टीम विजेता रही। नव आरक्षक वर्ग में राजेश्वर यादव और पुष्पा गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रागिनी पैकरा प्रथम और जैनी टोप्पो द्वितीय रहीं। बालिका जूनियर वर्ग में नैना पैकरा प्रथम और आशा एक्का द्वितीय रहीं, जबकि बालक जूनियर वर्ग में अविनाश प्रथम और विश्व प्रताप द्वितीय स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग में प्रिंस प्रताप प्रथम और शौर्य पाटले द्वितीय रहे।
चम्मच दौड़ में रौशनी मिंज, कैरम में मुजंनी, जूनियर वर्ग में मंजुला और कनिका सिंह ने स्थान प्राप्त किया। जलेबी दौड़ के बालक जूनियर वर्ग में सागर सिंह और गौरव सिंह, सीनियर वर्ग में विकास सिंह और प्रिंस प्रताप चौहान तथा बालिका वर्ग में रागिनी पैकरा को सम्मानित किया गया। बाधा दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में भावेश एक्का प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में विश्व प्रताप सिंह और अर्णवनाथ आर्मो ने स्थान प्राप्त किया। नव आरक्षक वर्ग में आंचल सिंह और विनीता मिंज को प्रथम तथा शोभा चौधरी और रेसवास्ता सिंह को द्वितीय स्थान मिला।
कुर्सी दौड़ में रेसवास्ता सिंह प्रथम और पुष्पा सिंह द्वितीय रहीं। महिला वर्ग में ज्योति सिंह प्रथम और बसंती गिद्ध द्वितीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में चंद्रकांता प्रथम और पार्वती सिंह द्वितीय रहीं। एकता दौड़ के पुरुष वर्ग में त्रिभुवन सिंह प्रथम और इंदर प्रसाद द्वितीय तथा महिला वर्ग में सुप्रिया पैकरा प्रथम और संगीता द्वितीय रहीं। स्कूली छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ईशान प्रथम और शुभम द्वितीय रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों को भी आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति एवं झंडा दिवस के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता का संदेश देना और शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करना है। खेलकूद से अनुशासन, एकजुटता और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी सेवा के साथ खेलों में भी निरंतरता बनाए रखने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के आयोजन में रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, सूबेदार भारती देवांगन और उनके स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान सीएसपी विशाल गर्ग, निरीक्षक रूपेश कुंतल, मनोज नेताम, एसआई सोहन सिंह सहित पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय