सूरजपुर में जनदर्शन, कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

 


सूरजपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज सोमवार को आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर रेना जमील ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्राप्त आवेदनों पर उचित कार्रवाई करने को कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय