कोरबा में मिनीमाता महतारी जतन योजना का सहारा, कृति और बृहस्पति को मिले 20-20 हजार रुपये
कोरबा, 26 सितंबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ शासन की मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों के लिए मातृत्व के समय आर्थिक सहारा बन रही है। कोरबा के भिलाई खुर्द निवासी कृति पटेल और बृहस्पति पटेल को योजना के तहत 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। दोनों महिलाओं ने सहायता राशि को परिवार के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे मातृत्व के समय उन्हें आर्थिक मजबूती मिली।
कृति पटेल को पहले बच्चे के जन्म पर श्रम विभाग की योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म के समय परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में मिली आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए काफी उपयोगी रही।
इसी तरह बृहस्पति पटेल को भी मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता मिली। उन्होंने बताया कि राशि मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिली और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली।
पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को मिलती है सहायता
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के अनुसार, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत पात्र पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक को 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए महिला श्रमिक का संबंधित मंडल में कम से कम एक वर्ष पूर्व से पंजीकृत होना आवश्यक है।
मातृत्व के समय मिलने वाली यह सहायता श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का काम कर रही है। कृति और बृहस्पति की कहानी इस बात का उदाहरण है कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से जरूरत के समय परिवारों को आर्थिक राहत मिल सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी