छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलाें में ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश शारी

 




रायपुर 16 अप्रैल (हि.स.)। तपती गर्मी को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों को 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक बंद रखने की घोषणा की गई है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज गुरुवार काे बताया कि अप्रैल माह में ही बढ़ते तापमान और भीषण लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज गुरुवार काे सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल