तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक छात्र की हुई मौत, एक घायल

 


जगदलपुर, 02 जुलाई (हि.स.)। बस्तर जिले में करीतगांव के आत्मानंद स्कूल में कक्षा 11 वी में पढ़ने वाले छात्र को आज गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में जहां एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरा छात्र घायल हो गया। आस-पास के अलावा पीछे से आ रहे छात्रों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जबकि शव को पीएम के लिए मेकाॅज भिजवाया गया।

नगरनार पलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसना निवासी गोपाल पाणिग्राही का पुत्र अंश पाणिग्राही 18 वर्ष अपने दोस्त अंकित के साथ करीतगांव स्थित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने के लिये जा रहा था। स्कूल से कुछ दूरी पहले की गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से दोनों गिर पड़े, इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में अंश की मौके पर ही मौत हो गई। वही उसका दोस्त घायल हो गया। घटना के बाद पीछे से आ रहे अन्य छात्रों ने पुलिस के साथ ही परिवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे