जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

 


-आज रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में लेंगी अधिकारियों और नेताओं की बैठक

रायपुर 11 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज बुधवार काे रायपुर पहुंचीं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर के माना एयरपाेर्ट पर उनका स्वागत किया। रायपुर से वे सीधे रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगी, जहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी।

उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्मृति ईरानी आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही वे कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों एवं पार्टी नेताओं की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़ी विभिन्न तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल