स्वतंत्रता दिवस पर जांजगीर में कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब करेंगे ध्वजारोहण
जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त (हि. स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा, रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि होंगे। वे सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
ध्वजारोहण के बाद मंत्री गुरू खुशवंत साहेब परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 8:59 बजे होगा। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण, 9:01 बजे राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान एवं सलामी, 9:10 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 9:25 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और 9:55 बजे पुरस्कार वितरण होगा। कार्यक्रम का समापन सुबह 10:15 बजे किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार /लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT