साहू समाज की बहनों ने वीर जवानों को बांधी राखी, रक्षा सूत्र से बढ़ाया हौसला
धमतरी, 25 अगस्त (हि.स.)। जिला साहू समाज महिला प्रकोष्ठ एवं जिला साहू संघ धमतरी के सदस्यों ने मंगलवार को सीतानदी कैंप पहुंचकर देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की।
बहनों से राखी बंधवाकर जवान भावुक और गदगद नजर आए। जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर घर नहीं जा पाने की कमी बहनों के स्वयं कैंप पहुंचने से पूरी हो गई। उन्होंने बहनों के स्नेह और सम्मान को अपने लिए सौभाग्य बताते हुए देशसेवा के प्रति अपना संकल्प दोहराया। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जागृति साहू ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले और देशवासियों की सुरक्षा में तैनात जवानों को राखी बांधना गर्व का अवसर है।
संगठन सचिव डॉ. मंजूषा साहू ने कहा कि, ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी वीर जवान स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा इसी तरह देश की सेवा करते रहें। जिला साहू संघ धमतरी अध्यक्ष गणेश राम साहू ने कहा कि वीर जवान अपने परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा में जुटे हैं, ऐसे में रक्षाबंधन पर उनके साथ पर्व मनाना समाज के लिए सम्मान और गौरव की बात है।
महासचिव विजय साहू ने कहा कि, जवानों के प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त करने के लिए महिला प्रकोष्ठ की पहल सराहनीय है, इससे जवानों का मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम में निर्मला साहू, दुर्गा साहू, दुर्गेश नंदिनी, रेखा साहू, अंजलि साहू, भुवनेश्वरी साहू, देवकी साहू, योगेश्वरी साहू, भानुप्रिया साहू, बैजन्ती साहू, मालती साहू, योगिता साहू, भामिनी साहू, रुक्मणी साहू, हिरमेश्वरी साहू, रीतु साहू, दीपेश्वरी साहू, चेलेश्वरी साहू, सविता साहू, पद्मनी साहू, दमयंती साहू, भारती साहू, अनिता साहू, वत्सला साहू, राधा साहू, आशा, सुचित्रा, अहिल्या, प्रभा, त्रिवेणी, गीता, कमितला, ममता एवं सुमन सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला साहू संघ धमतरी के संगठन सचिव सुभाष साहू, कोषाध्यक्ष संत राम साहू, उपाध्यक्ष गोपाल साहू, सचिव कमलेश कांत साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण साहू, सहसंयोजक दुर्गेश गंजीर एवं अनिरुद्ध गंजीर, अधिकारी कर्मचारी अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ अमृत साहू, नगरी जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू और संगठन सचिव जितेंद्र साहू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा