श्याम भक्तों ने निकाली निशान यात्रा, गूंजा हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा का जयघोष

 


खाटू श्याम की निकली निशान यात्रा, विभिन्न समाज के लोग हुए शामिल

धमतरी, 26 फ़रवरी (हि.स.)। श्याम भक्तों ने गुरुवार शाम शहर में खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली। इस निशान यात्रा में बड़ी संख्या में खाटू श्याम भक्त शामिल हुए। खाटू श्याम की निशान यात्रा निकलने के मठ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई इसके बैंड बाजे की धुन में निशान यात्रा निकली जो गोल बाजार, मकई चौक, सिहावा चौक होते हुए श्याम मंदिर तक पहुंची। यहां पर पुनः खाटू श्याम महाराज की विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। लाल रंग का ध्वजा लेकर चल रहे खाटू श्याम भक्तों का आकर्षण देखते ही बना। बाबा के रथ से पूरे मार्ग भर बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में काफी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए।

रामधुन समिति द्वारा शुक्रवार को भजन संध्या की प्रस्तुति की जाएगी, जो रात्रि आठ बजे से 10 बजे तक चलेगी। इस धार्मिक आयोजन में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, लक्ष्मी जी एवं हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार के साथ ही छप्पन भोग अर्पण समस्त श्याम भक्तों के द्वारा किया जाएगा। 28 फरवरी शनिवार को विशेष भजन संध्या रात आठ बजे से श्री श्याम परिवार धमतरी एवं नेहा बेरीवाल (बरगढ़) की मधुर प्रस्तुति की जाएगी। जिसमें श्याम परिवार द्वारा श्याम खिचड़ी एवं स्वल्पाहार प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसी दिन दोपहर श्याम पाठ का भावपूर्ण पाठ रायपुर निवासी मधुसूदन अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले धार्मिक आयोजन को सफल बनाने श्याम परिवार जुटे हुए हैं। श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट, धमतरी द्वारा आयोजन के दौरान भव्य सजावट, आकर्षक लाइटिंग एवं आतिशबाज़ी से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय एवं आलौकिक वातावरण में सुसज्जित रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा