छत्तीसगढ़ में आज शिव प्रकाश लेंगे भाजपा प्रदेश महामंत्रियों की बैठक

 


रायपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को प्रदेश महामंत्रियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की अलग-अलग बैठक लेंगे। बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक होगी, जबकि दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल