सेवा सेतु केंद्र पामगढ़ से मिली सुविधा, सिर्फ चार दिनों में बना बच्चे का आय प्रमाण पत्र
जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर (हि. स.)। शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में तहसील पामगढ़ के ग्राम कोसीर निवासी रामप्रसाद को अपने बच्चे का आय प्रमाण पत्र आवेदन के महज चार दिनों में मिल गया।
रामप्रसाद ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत चार दिनों में प्रमाण पत्र जारी होने से उन्हें आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल से नागरिकों को तहसील स्तर पर ही आवेदन करने और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे शासकीय सेवाओं की प्रक्रिया अधिक सहज और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बन रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT