सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, संजय को मिला आय प्रमाण-पत्र
कोरबा 03 सितंबर (हि. स.)। सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी अब सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से कम हो रही है। नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन की सुविधा के साथ निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
पोड़ी उपरोड़ा तहसील के सुतर्रा निवासी संजय डिक्सेना को अपने बच्चों से संबंधित जरूरी कार्य के लिए आय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने सुतर्रा स्थित लोक सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका आय प्रमाण-पत्र तैयार कर उपलब्ध करा दिया गया।
समय पर प्रमाण-पत्र मिलने से संजय को बच्चों से संबंधित आवश्यक कार्य पूरा करने में आसानी हुई और उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करने के बाद तय समय में प्रमाण-पत्र मिल गया, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई।
संजय डिक्सेना ने सेवा सेतु की सुविधा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्रों के कारण जाति, निवास और आय प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए अधिक सरल और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध हो रही हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी