उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सेवा संकल्प अभियान शिविर
कोरबा, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज शनिवार काे नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित ’’ सेवा संकल्प अभियान-अंतर्गत सेवा हेतु अभियान-सरकार आपके द्वार ’’ शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, केन्द्र व राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप देश व प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में भी शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। निगम क्षेत्र में शिविर टीपी नगर जोन कार्यालय में आयोजित हुआ।
शिविर में विभिन्न विभागों के स्टालों का उद्योग मंत्री देवांगन, महापौर राजपूत एवं सभापति ठाकुर व अन्यं अतिथियों ने स्टालों में अवलोकन करते हुये शिविर में पहुंचने वाले आमनागरिकों से उनके विभिन्न समस्याओं, शिकायतों की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि, विगत ढाई वर्षो से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रदेश की कमान अपने हाथ में संभाली हैं, उनकी नीतियों एवं कार्यो की बदौलत छत्तीसगढ़ में अब पुनः सुशासन स्थापित हुआ है। उन्होने कहा कि, आमजनता की समस्याएं शीघ्रता से दूर हों, सेवा संकल्प अभियान शिविर का यह प्रमुख उद्देश्य है, मुझे खुशी है कि जिन उद्देश्यों को लेकर यह शिविर लगाये जा रहे हैं, वह उद्देश्य पूरे हो रहे हैं।
टीपीनगर जोनांतार्गत सेवा संकल्प संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु आपके द्वार शिविर में कुल आवेदन 89 प्राप्त हुये है।
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों लाभांवित किया
शिविर के दौरान उद्योग मंत्री, महापौर, सभापति, आयुक्त व अन्य अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं जैसे मोर मकान-मोर आवास की चाबी, श्रद्धांजलि योजना के चेक, राशन कार्ड वितरण, पी.एम.स्वनिधि एलओआर जारी, श्रम विभाग से मुख्यमंत्री महतारी योजना के तहत 20 हजार रूपये के चेक, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग श्रवण यंत्र आदि योजनाओं के हितग्राहियों लाभान्विंत किया गया।
06 अक्टूबर को कोरबा जोन में शिविर
’’ सेवा संकल्प अभियान-अंतर्गत सेवा हेतु अभियान-सरकार आपके द्वार ’’ शिविर के तहत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों की अगली कड़ी में कोरबा जोन में 6 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 08 अक्टूबर 2026 कोसाबाडी जोन में , 9 अक्टूबर 2026 पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन में, 10 अक्टूबर 2026 बालको जोन में , 13 अक्टूबर 2026 दर्री जोन में एवं 14 अक्टूबर 2026 सर्वमंगला नगर जोन में सेवा संकल्प अभियान -सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार शिविर आयोजित किये जायेगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी