वरिष्ठ पत्रकारों ने बस्तर आईजी को नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं
जगदलपुर, 29 जून (हि.स.)। बस्तर संभाग के वरिष्ठ पत्रकारों ने आज साेमवार काे बस्तर आईजी सुंदरराज पी. से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें एनआईए में आईजी के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके बस्तर में 13 वर्ष 5 माह लंबे कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों जिसमें बस्तर से नक्सलवाद के खात्में के दाैरान किए गये कार्याें की सराहना की गई तथा पुरानी यादों को साझा करते हुए आत्मीय चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि सुंदरराज पी. ने बस्तर में लगभग 13 वर्ष 5 माह तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल को बस्तर के लिए एक महत्वपूर्ण दौर के रूप में याद किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि सुंदरराज पी. ने अपने कार्यकाल में जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया तथा बस्तर की चुनौतियों को समझते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी में सफलता की कामना की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार एस. करीम उद्दीन, डी.एस. नियाजी, सुधीर जैन, नरेश कुशवाह, राकेश पांडे, रजत बाजपेयी एवं धर्मेंद्र महापात्र उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे