नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली स्कूटी रैली

 


धमतरी, 16 अप्रैल (हि.स.)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शहर में महिलाओं द्वारा गुरूवार को स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ स्थानीय बिलाई माता मंदिर से हुआ, जो सदर बाजार, शास्त्री चौक, सिहावा चौक, रत्नाबांधा चौक होते हुए जोधापुर चौक में सम्पन्न हुई। समापन स्थल पर महिला शक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम हस्ताक्षरयुक्त धन्यवाद फ्लेक्स प्रस्तावित किया गया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सम्मान और अधिकार दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह स्कूटी रैली इस बात का प्रतीक है कि महिलाएं अब घर की सीमाओं से निकलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डिपेन्द्र साहू ने कहा कि यह दिन गर्व का विषय है और यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम बनेगा। उन्होंने रैली को नारी जागरूकता, आत्मविश्वास और संगठन शक्ति का जीवंत उदाहरण बताया।

जिला प्रभारी भाजपा किरण बघेल ने कहा कि यह रैली केवल आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश है, जो हर घर तक पहुंचेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनीता यादव, कार्यक्रम प्रभारी अर्चना चौबे, पिंकी शिवराज शाह, प्रेमलता नागवंशी, महामंत्री प्रियंका सिन्हा, कविता यादव, गीतेश्वरी साहू, अंगिरा ध्रुव, , जागेश्वरी साहू, कविता यादव, कुरूद जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, मोनिका देवांगन, जागेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, चंद्रकला पटेल, रुकमणी सोनकर, प्रीति यदु नगर पंचायत अध्यक्ष आमदी, ज्योति साहू, अनीता सोनकर, श्यामा साहू, पुष्पलता साहू, हेमलता साहू, गरिमा नेताम, पवित्रा दीवान, गीता शर्मा, लक्ष्मी सोनी, आशा लोधी, अनामिका शर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा