स्कूटी और ट्रैक्टर की टक्कर में स्कूटी चालक की माैत, पुलिस जांच में जुटी

 


गरियाबंद, 09 नवंबर (हि.स.)। जिले के देवभोग और गिरसूल के बीच केंदू पार्टी के पास आज साेमवार काे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। स्कूटी और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद देवभोग पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने से यातायात पूरी तरह बाधित होने की स्थिति बन गई। फिलहाल, हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान, उसकी स्थिति और दुर्घटना के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना स्थल पर मृतक के पास से एक एयर गन बरामद हुआ है। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हाे गया है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच और आगे की जानकारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल