सोरम में विकासखंड स्तरीय शालेय कबड्डी चयन प्रतियोगिता, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 


धमतरी, 01 अगस्त (हि.स.)। धमतरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम में शनिवार को विकासखंड स्तरीय शालेय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक विद्यालय के प्राचार्य रहे।

इसमें सोरम, बागतराई, देमार, छाती, संबलपुर, रावा, कुर्रा, खरेंगा, डोमा, बरना, कोलियारी, शंकरदाह, रुद्री, हटकेशर, नथुजी जगताप स्कूल, केन एकेडमी धमतरी, सर्वोदय स्कूल धमतरी, सजेस कंडेल तथा शोभाराम बालक स्कूल धमतरी सहित विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी पांच अगस्त को पचपेड़ी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य शंकर लाल देवांगन एवं पूर्णिमा वारदे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सुनील कुमार सिन्हा, ममता ठाकुर, प्रदीप सिन्हा, प्रखर श्रीवास्तव, ओंकार पटेल, प्रफुल्ल योगी, नवनीत पचौरी, निर्मला सिन्हा, रेखा सिन्हा, संदीप सिन्हा, गिरीश गजपाल, रेवेंद्र गोस्वामी, अश्वनी पाठकर, हरीश भुवारय, राजेश बंजारे, तामेश्वर साहू, प्रणव यादव और डेमिन साहू सहित व्यायाम शिक्षकों ने सहयोग दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा