लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!

 


रायगढ़ , 04 नवंबर (हि.स.)। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बाकारूमा में आज निःशुल्क गणवेश वितरण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत धरमजयगढ़़ की अध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष लीनव राठिया शामिल हुईं। उन्होंने विद्यालय के 30 भैया-बहनों को गणवेश वितरित किए। नई गणवेश पाकर बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता की मुस्कान खिल उठी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लीनव राठिया ने कहा कि गणवेश वितरण का उद्देश्य सभी बच्चों को समानता के भाव के साथ शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है। विद्यालय की गणवेश न केवल विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना विकसित करती है, बल्कि उनमें एकरूपता, समरसता और सामूहिकता के संस्कार भी सुदृढ़ करती है।कार्यक्रम के दौरान शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं स्थानीय विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म प्रदान की गई। इस पहल से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं आचार्यों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राठिया, व्यवस्थापक टीमन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनमोहन राठिया, सहसचिव देवानंद राठिया, सदस्य हेतराम राठिया, योगेश्वर राठिया, शिव राठिया, जगजीवन राठिया सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान