स्टेशन परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील
कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा
कोरबा, 05 नवंबर (हि. स.)। बिलासपुर रेल मंडल के कोरबा रेलवे स्टेशन में गुरुवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘Say No to Single-Use Plastics’ अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और स्टेशन परिसर में कार्यरत वेंडरों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक बैग और बोतलों के विकल्प के रूप में कपड़े एवं जूट के थैलों तथा पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्टेशन परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक कचरे का उपयोग कम करने की अपील की गई।
रेलवे की इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों को स्वच्छ तथा प्लास्टिक मुक्त बनाने में यात्रियों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी