सरस्वती शिशु मंदिर गीदम में मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती
दंतेवाड़ा, 24 नवंबर (हि.स.)। जिले के सरस्वती शिशु मंदिर गीदम में मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सभी भैया-बहनों ने पूजा-अर्चना कर भजन प्रस्तुत किए, इस दौरान रामायण पाठ भी किया गया। गुरु नानक देव की छायाचित्र के समक्ष गोपाल सोढ़ी, सिपाही रोशन लाल एवं कवरजी शिक्षक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आचार्य परिवार एवं भैया-बहनों के द्वारा गुरु नानकजी के जीवन पर अपने-अपने विचार रखे। गुरु नानक जयंती प्रेम, सद्भावना और मानवता का भाव जगाने वाला पर्व है। यह दिन हमें सिखाता है कि जो लोग देश और समाज के लिए पूरे परिवार के साथ समर्पण और त्याग की भावना से अपना जीवन देश के लिए सौंप देते हैं, वही सच्चे अर्थों में गुरु का मार्गदर्शन पाते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे