छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल की नियुक्ति

 


रायपुर , 18 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा गुरुवार काे जारी आदेश के अनुसार संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति अधिसूचना 25 अप्रैल 2017 तथा योग आयोग नियम-2017 के प्रावधानों के तहत की गई है। अध्यक्ष का कार्यकाल योग आयोग नियम, 2017 की कंडिका-6 (3) के अनुसार अथवा आगामी आदेश पर्यन्त जो भी पहले हो, के लिए होगा।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल