जांजगीर चांपा में दो सड़क हादसा: कार और बाइक में भिड़ंत, 3 युवक गंभीर रूप से घायल, बिर्रा में कैप्सूल वाहन ने अधेड़ व्यक्ति को कुचला
जांजगीर चांपा, 04 जुलाई (हि.स.)। जिले में आज शनिवार शाम दो अलग -अलग जगहों में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। वही बाइक में सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बिर्रा थाना और बम्हनीडीह थाना क्षेत्र की घटना है।
पहली घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है जहां टॉकीज के पास पैदल चल रहे व्यक्ति छत्तु पटेल..वर्ष निवासी वार्ड नं.9 को शिवरीनारायण की और से आ रही तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने अपनी चपेट में लिया। जिससे वह चक्का के नीचे आने से कमर से नीचे का हिस्सा पूरी तरह से छत विक्षत हुई है,जिससे उसकी मौके पर हो मौत हो गई। वही ग्रामीणों ने चक्का जाम किया गया है।
बिर्रा पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही ग्रामीणों को समझाइस दी जा रही है।
दूसरी घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरदा गांव की मुख्य मार्ग की है जिसमें कार और बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। इस घटना में बाइक में सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही कार चालक को भी हल्की चोट आई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक एक दूसरे से दूर जा गिरे ,,वही कार के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए भेजा है आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT