सड़क दुर्घटना में बाइक चालक बैंक कर्मचारी की मौत

 


धमतरी, 27 दिसंबर (हि.स.)। बाइक से घर लौट रहे एक बैंक कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दी। हादसा में कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे ग्राम कनेरी-गुरुर निवासी भीषम कुमार यादव अपने बाइक से घर लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे में निर्मल फ्यूल्स चिटौद के पास एक अज्ञात वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। घटना में मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक बैंक का कर्मचारी था, जो काम निबटाकर घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को शव विच्छेदन कक्ष गुरूर ले गए। पुरूर थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि कनेरी निवासी युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। अज्ञात वाहन को ढूंढने सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा