क्षेत्रीय सहकारिता सम्मेलन' की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
जगदलपुर, 18 सितंबर (हि.स.)। कलेक्टोरेट स्थित आस्था कक्ष में शुक्रवार को आगामी 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 'क्षेत्रीय सहकारिता सम्मेलन' की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सहकारिता सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने की। उनके साथ पंजीयक सहकारी संस्थाएं रमेश शर्मा भी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सहकारिता सचिव ने सम्मेलन के गरिमामय और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विभागीय व प्रशासनिक तालमेल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं तथा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केएस ध्रुव सहित सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी और सहकारिता विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और सम्मेलन से जुड़े दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि बाहर से आने वाले प्रतिभागियों और अतिथियों के लिए सभी प्रबंध सुचारू रूप से किए जा सकें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे