सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद पर
Aug 14, 2026, 20:23 IST
रायपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग ने भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 46 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिलासपुर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण रायपुर(रेरा अपीलीय न्यायाधिकरण) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति अधिनियम की धारा 47(1) के अधीन की गई है। अध्यक्ष का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 05 वर्ष अथवा 67 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा। अध्यक्ष के पद से संबंधित अन्य सेवा शर्तें पृथक रूप से निर्धारित की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा